News

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें:27 नवंबर 2025

By Mani 2 min read

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें:27 नवंबर 2025

1.हमारी युवाशक्ति नई ऊंचाइयों को छू रही', स्काईरूट इन्फिनिटी कैंपस के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी

2.पीएम मोदी ने कहा, 'हमने स्पेस सेक्टर में ऐतिहासिक सुधार किए हैं, इसे प्राइवेट सेक्टर के लिए खोला है, नई स्पेस पॉलिसी बनाई है। स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री को नवाचार से जोड़ा है, इन-स्पेस शुरू किया है।

3.भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट तैयार, 300 किलो तक के सैटेलाइट अंतरिक्ष में ले जाएगा; मोदी ने उद्घाटन किया, अगले साल लॉन्चिंग

4 22 दिन में 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत, मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 9 लोगों की जान गई, UP-गुजरात में 4-4 मौतें

5.भाजपा का आरोप- देश को अपमानित कर रही राहुल गांधी की टीम, विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स से रची जा रही साजिश

6. दिल्ली प्रदूषण, CJI बोले- हमारे पास जादू की छड़ी नहीं, जिससे आदेश जारी करते ही हवा साफ हो जाए; एक्सपर्ट-साइंटिस्ट को समाधान खोजना चाहिए

7.दोस्ती में दरार: 'हम भगवान राम के अनुयायी, लंका तो हम जलाएंगे!' एकनाथ शिंदे पर सीएम फडणवीस का तीखा हमला

8. शिवसेना नेता और पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे ने हाल ही में पालघर जिले में ही अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करते समय कहा था कि 'रावण का भी अहंकार नहीं रहा था और उसकी लंका जल गई थी।'

9.कर्नाटक कांग्रेस में अंदर चल रही मुख्यमंत्री को लेकर खींचतान के बीच गृहमंत्री परमेश्वर ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा अगर कांग्रेस हाईकमान डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला करता है, तो वह इसे पूरी तरह स्वीकार करेंगे,यह बयान सिद्धारमैया कैंप से आने वाले सबसे मजबूत संकेतों में से एक माना जा रहा है

10. यूपी में SIR के बीच शिक्षामित्रों को दी गई नई जिम्मेदारी, घर-घर जाकर करना होगा सर्वे, आदेश जारी

11. हॉन्गकॉन्ग में 77 साल में सबसे भीषण आग, 55 मौतें: 35 मंजिल वाली 8 इमारतें जलीं, 279 अभी भी लापता, ठेकेदार समेत 3 गिरफ्तार

12. व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, 2 नेशनल गार्ड्स घायल, अफगानिस्तानी हमलावर गिरफ्तार; ट्रम्प बोले- यह आतंकी हमला, अफगान शरणार्थियों के आने पर रोक लगाई

13.राजस्थान में बारिश का अलर्ट, फिर सर्दी बढ़ेगी, बिहार में कोहरे से 52 ट्रेन कैंसिल, 14 फ्लाइट्स लेट; MP में सर्दी से 2 की मौत

14. शेयर मार्केट 14 महीने बाद ऑलटाइम हाई पर, सेंसेक्स ने 86,055 और निफ्टी ने 26,310 का लेवल छुआ, अब बाजार में फिलहाल गिरावट पर कारोबार हो रहा है 


You may also like: डॉ. मुखर्जी की वजह से कश्मीर भारत का हिस्सा बनाः अमित शाह

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.